फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा चलाई तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। कस्बे में बिना रजिस्ट्रेेशन के ई-रिक्शा चलती पाई गई तो चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने यह निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने ई-रिक्शा चालक, व्यापारी, रेहड़ी संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार ने ई-रिक्शा के संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है। यदि अब कोई चालक बिना रजिस्ट्रेशन के रिक्शा चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी व्यापारियों को चेतावनी दी कि वह स्वयं अपने प्रतिष्ठानों के आगे से अतिक्रमण को हटा लें। क्योंकि, शीघ्र ही प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने रेहड़ी-ठेली वालों से अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक अरविंद सिंह राठौर, अधिशासी अधिकारी रवि यादव, कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र यादव के अलावा भाजपा नेता रविंद्र गोयल, नसीम, नरेश, मुमताज, रिजवान, वसीम, दीपक, राजा, अबरार, मानू, सत्तार, विनोद, राशिद, कल्लू, सलीम, छोटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें