फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू आज गन्ना लेकर पहुंचेगी कलेक्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की शुगर मिलों को चलाने और बकाया भुगतान को लेकर भाकियू आज कलेक्ट्रेट में गन्ना लेकर पहुंचेगी। उधर प्रशासन ने भी शुगर मिलों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद ने बताया कि इस साल जिले की मिलों का गन्ना क्षेत्रफल अधिक है लेकिन इसके बाद भी मिले अभी तक नहीं चली हैं। मिल चालू कराने के लिए भाकियू कार्यकर्ता शनिवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसान भी गन्ना लेकर पहुंचेंगे और मिलों में तौल शुरू कराने की मांग होगी। उधर एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि किसान को समझाकर शांति बनाए रखने की अपील की जाएगी। कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जिला गन्नाधिकारी अनिल भारती ने बताया कि शुगर मिल चलाने को लेकर मिल अधिकारियों की बैठक शनिवार को डीएम लेंगे। इस बैठक में अहम निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें