फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल का किसानों को मिले मुआवजा: सुधीर पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
धान की फसल का किसानों को मिले मुआवजा: सुधीर पंवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार ने शासन-प्रशासन पर बारिश होने से खराब हुई किसानों की फसलों का मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द खराब फसलों का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि हुई मूसलाधार बारिश से किसानों की धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। ऐसे में किसानों को आपदा राहत कोष से मुआवजा मिलना चाहिए, लेकिन न तो प्रदेश सरकार और न ही स्थानीय अधिकारियों ने किसानों की फसलों का सर्वे ही किया और न ही उन्हें मुआवजा दिलाया। किसान लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि बारिश से गांव बल्ला माजरा, भोगी माजरा, खोड़समा, हरसाना, मछरौली, टोडा, अबदाननगर में 60 से 70 प्रतिशत किसानों की फसल बर्बाद हो गई है, लेकिन आग्रह करने के बावजूद भी अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने शासन से अधिकारियों की टीम बनाकर फसलों का सर्वे कराने व पीड़ित किसानों को मुआवजे की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, किसान साहब सिंह, महिपाल सिंह, अशोक, सुमंत, अमित, कौसर, ईसम, नाथी, ब्रजपाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें