फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातमी जुलूस में शिया सोगवारों ने की सीनाजनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मातमी जुलूस में शिया सोगवारों ने सीनाजनीं की
विज्ञापन

कैराना।
मोहर्रम की पांचवीं तारीख को शिया सोगवारों ने मजलिस के पश्चात मातमी जुलूस निकाला। इस दौरान शिया सोगवारों ने हजरत अली अकबर की शबी-ए-ताबूत के साथ सीनाजनीं की। जुलूस में अलम व जुलजुनाह बरामद हुआ।
रविवार को कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकलां स्थित मुबारक अली खां के अजाखाने पर जुलूस के संबंध में मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें मोहम्मद मुदस्सिर व वसी हैदर साकी ने हमनवां के साथ सोजखानी की तथा ‘लाश अकबर की जो मकतलत से उठा लाए हुसैन’ मरसिया पढ़ा गया। मजलिस को खिताब करते हुए बुकनाला से आए शिया धर्मगुरु मौलाना सैय्यद ईसार हुसैन नकवी ने कहा कि हजरत अली अकबर इमाम हुसैन के पुत्र थे, जिन्हें यजीदी फौज ने शहीद कर दिया था। उन्होंने करबला में हक व बातिल की जंग बताते हुए कहा कि अली अकबर रसूले अकरम के नवासे इमाम हुसैन के बेटे थे। मजलिस के पश्चात जुलजनाह व हजरत अली अकबर की शबी-ए-ताबूत बरामद हुआ।
विज्ञापन

शाम लगभग चार बजे अलमों के साथ मातमी जुलूस नोहा ख्वानी करता हुआ शामली रोड पर पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने करबला के मैदान में जाकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान कौसर जैदी, रविश जैदी, ईद्दू, कुर्रतुल ऐन मेहंदी, गुलजार अली, राहत अब्बास, हुसैन हैदर, मोहम्मद आगाज आदि थे। इस बीच शिया सोगवारों द्वारा या हुसैन की सदाएं गूंजी। साथ ही शिया सोगवारों ने सीनाजनीं भी की। वहीं, जुलूस के दौरान देशभक्ति की झलक भी देखने को मिली। शिया सोगवार तिरंगा झंडा भी लहरा रहे थे। जुलूस में मुख्य रूप से वसी हैदर साकी, अजहर हसन, जाफर अब्बास, नासिर हुसैन, शाहिद हुसैन, रजा अली खां, नोनिहाल मेहंदी, मो. आलम, रजी हैदर, जावेद रजा, शाह रजा, शबाब हैदर, मुनव्वर हुसैन, चांद मियां, सरदार हुसैन के अलावा सैकड़ों शिया सोगवार मौजूद रहे। उधर, मातमी जुलूस के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएसी के जवान भी सतर्कता से तैनात रहे।
विज्ञापन

रूट किया गया डायवर्ट
कैराना। शिया समुदाय के मातमी जुलूस और श्रीगणेश की शोभायात्रा के मद्देनजर कस्बा कैराना में मार्गों पर काफी भीड़ रही। इस लिहाज से पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट कर दिया गया था। पुलिस ने पानीपत की ओर से आने वाले वाहनों को कांधला की ओर निकाला, तो शामली की ओर से आने वाले वाहनों को बाईपास की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें