फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में झमाझम बारिश , जल भराव से लोगों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त
विज्ञापन

शामली। रविवार को सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश होने से शहर के कई जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से पूरे दिन जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सात किमी प्रति घंटा की दर हवाओं के चलने से मौसम काफी खुशगवार हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। रविवार को 60 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन

पिछले अगस्त के महीने में झमाझम बारिश हुई। सितंबर माह प्रारंभ होते झमाझम बारिश शुरू हो गई। रविवार को दिन निकलते ही आकाश में बादल छा गए। सुबह 9.30 बजे आकाश में बादल छा जाने से एक बार अंधेरा छा गया। सुबह दस बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। लगभग ग्यारह बजे बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर दो बजे तक बारिश हुई। बारिश के दौरान शहर के फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, मिल रोड, नेहरू रोड, टंकी रोड, ब्लाक रोड, रेलपार रोड, माजरा रोड, भैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी पर जगह जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है। बुधवार के बाद आगामी दो-तीन दिन आकाश में बादल छाए रहेंगे। पूर्वी यमुना नहर खंड के जिलेदार अबुंज कुमार ने बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे तक 60 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। दो बजे के बाद बूंदाबांदी जारी रही। बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। राहगीरों को आवागमन के दौरान काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। बारिश के कारण पालिका की सारी व्यवस्थाएं धरी रह गई। गली और मोहल्लों में पानी भर जाने के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें