कैराना। कोतवाली कैराना में आयोजित समाधान दिवस के दौरान छह शिकायतें प्राप्त हुई। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को एसएसआई सुनील दत्त की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस के दौरान झगडे़, जमीन विवाद और दहेज उत्पीड़न से संबधित शिकायर्तें आइं।
पत्नी पर घर से 80 हजार ले जाने का आरोप
कैराना। कोतवाली कैराना क्षेत्र के गांव मंडावर निवासी नासिर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि चार माह पूर्व उसकी पत्नी घर की अलमारी में रखे 80 हजार रुपये निकालकर अपने मायके ले गई। उसके ससुराल वाले न तो रुपये लौटा रहे हैं और न ही उसकी पत्नी को भेज रहे हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।