फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 नामांकन पत्र खरीदे गए, जमा एक भी नहीं हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
13 नामांकन पत्र खरीदे गए, जमा एक भी नहीं हुआ
विज्ञापन

शामली। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए दूसरे दिन तक 13 नामांकन पत्र खरीदे गए। सबसे ज्यादा नौ नामांकन पत्र जिला पंचायत सदस्य पद के लिए खरीदे गए हैं, लेकिन अभी तक एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 10 के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो और ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 9 पदों को मिलाकर 12 पदों के लिए उपचुनाव होना है। आठ अगस्त तक नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। इसके बाद 17 अगस्त को मतदान होगा और फिर 20 अगस्त को मतगणना कराई जाएगी। नामांकन प्रक्रिया का शनिवार को दूसरा दिन रहा। शामली कलक्ट्रेट में जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष से जिला पंचायत सदस्य पद की नामांकन प्रक्रिया हो रही है। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 10 के उपचुनाव के लिए परवीन पत्नी अनीस निवासी गंदराऊ, शमूदा बेगम पत्नी अकरम चौहान (दो पर्चे), नसरीन पत्नी कुरेश अहमद निवासी ग्राम इस्सोपुर खुरगान, गुलशन पत्नी इसरान, गुड्डी पत्नी अलीशान, शाहिना पत्नी अशफाक निवासी गांव भूरा, हसमुदा पत्नी अब्दुल सत्तार, मुरसाना पत्नी अकरम निवासी बसेड़ा ने नामांकन पत्र खरीदे। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कैराना ब्लाक कार्यालय से दो नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि ऊन ब्लाक कार्यालय से ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन तक कुल 13 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं कराया है। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त तक नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। इसके बाद कोई नामांकन पत्र स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें