केंद्र में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : गर्ग
शामली। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश कमेटी में शामिल किए गए पदाधिकारियों का शामली पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जिला प्रभारी बनाई गई लज्जारानी गर्ग ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को बहुमत मिलेगा, उसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं।
संगठन में शामली निवासी हरबीर मलिक और संजीव सिक्का को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहित बेनीवाल को महामंत्री और प्रमोद अट्टा को मंत्री बनाया गया। वहीं, पिलखुवा निवासी लज्जारानी गर्ग को शामली का जिला प्रभारी बनाया गया। मंगलवार को इन पदाधिकारियों का शामली पहुंचने पर पार्टी की तरफ से स्वागत समारोह किया गया। शामली में मुंडेट रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष डाक्टर मनोज शर्मा ने वंदेमातरम् से कराया। इस दौरान जिला प्रभारी लज्जारानी गर्ग ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह ही 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा और नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को 2014 की तरह ही मेहनत करनी है। उन्होंने कहा कि पिछले जो भी मनमुटाव हैं, उन्हें भूलकर कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना है। इनके अलावा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक और संजीव सिक्का ने कहा कि संगठन की शक्ति से हर लड़ाई जीती जाती है। भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा है, युवा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी संभालें और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने किसान कल्याण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को शामली विधानसभा क्षेत्र और 20 जुलाई को कैराना विधानसभा क्षेत्र में झिंझाना और थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन तरार ने की और संचालन जिला महामंत्री राजन बत्रा व विशेष सरोहा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान शामली से विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता मृगांका सिंह, जिला पंचायत के अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामजीलाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मादलपुर, उपाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, राजकुमार शर्मा, सुनील बंसल, दामोदर सैनी, शशि अरोरा, राजेश मलिक, पूनम राणा, आनंद पुंडीर, डाक्टर विपिन कौशिक, चक्रेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, ईश्वरचंद जाटव, संजीव मलिक, राजीव तोमर, डाक्टर धनपाल, यशपाल गुर्जर, पुनीत द्विवेदी, सचिन जैन, प्रमोद नामदेव, संदीप नामदेव, पंकज कश्यप, गौरव शर्मा, बंटी तोमर, गुरलाल सिंह और सुधीर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उधर, शामली में पहुंचने के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल का एसटी तिराहे पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पुनीत द्विवेदी, घनश्याम पारचा, राहुल गोस्वामी, सचिन जैन, आशु नामदेव, आयुष भारद्वाज, कुलदीप धीमान, प्रदीप निर्वाल, तेजस्वी पंवार, गौरव गर्ग, मनीष भटनागर, वैभव संगल आदि मौजूद रहे।