शामली। जिला न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस संबंध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम इंद्र विक्रम सिंह को देकर जिला मुख्यालय पर जिला न्यायालय की स्थापना की मांग की है।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे अधिवक्ताओं ने बताया कि शामली जिला घोषित के बाद जिला मुख्यालय पर जिला जज न्यायालय की मांग का ज्ञापन उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश को भेजा गया है। उन्होंने कैराना में जिला जज न्यायालय की स्थापना का विरोध किया है। कहा कि कैराना में जिला न्यायालय की स्थापना होने से वादकारियों को परेशानी होगी। जनहित में जिला मुख्यालय पर जिला जज न्यायालय की स्थापना की जाए। जिला मुख्यालय के अतिरिक्त दूसरी स्थान पर जिला जज न्यायालय की स्थापना होने पर अधिवक्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। इस दौरान महासचिव नील कमल, चंद्रवीर मलिक, चंद्रभान सिंह, सोराज सिंह, रविंद्र कुमार, मुकेश गर्ग, मनोज जागिड़, प्रवीण कुमार, जगदेव सिंह, रामफूल सिंह, सत्यपाल कश्यप, अमरदीप आर्य, सतेंद्र धिरयान, विवेक कुमार, सतीश मिठालिया, योगेश शर्मा, अरविंद जावला, राजकुमार, जसपाल राणा, रामकुमार वर्मा, विपिन सैनी, मणिकांत शर्मा, कृष्णदत्त शर्मा, राहुल वशिष्ठ, ओमपाल प्रजापति, प्रताप राठौर, धीर सिंह मलिक, मदन सिंह, रवि चौधरी, दीपा कंकरवाल, जगत प्रसाद कौशिक, राजपाल पंवार, ओमपाल, भोपाल सिंह, कृष्णपाल जयपाल चौहान आदि मौजूद रहे।