फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपी की तलाश में पहुंची पुलिस, पब्लिक को समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
विज्ञापन

जलालाबाद।
दो अप्रैल को भारत बंद आंदोलन में शामिल युवक के घर पर एएसपी जगदीश शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस रविवार की शाम पहुंची। हालांकि इस दौरान आरोपी नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस लौट गई।
एएसपी ने दलित बस्ती में एकत्र हुए अन्य लोगों को भी समझाया कि यदि जनपद में धारा 144 लागू होती है तो कोई भी पांच लोग एकत्र नहीं हो सकते। कोई भी कार्यक्रम करने से पूर्व अनुमति लेनी होती है। उन्होंने कहा कि सभी भारत के नागरिक संविधान के दायरे में रहकर अपनी मांगें रखे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की एक रुलिंग का हवाला देते हुए बताया कि किसी भी आंदोलन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई आरोपियों या फिर उसके परिवार से की जाएगी। इसके बाद एएसपी के नेेतृत्व में पुलिस फोर्स गांव किशोरपुर, इरशादपुर माजरा, नागल आदि गांवों में पहुंची और फ्लैग मार्च किया। सीओ थानाभवन वीरपाल सिंह, एसओ थानाभवन कृष्ण कुमार, जलालाबाद चौकी प्रभारी पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार घायल
कैराना। क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी मन्नी और काला इस्सोपुरटील गए हुए थे। रविवार की शाम जब वह गांव लौट रहे थे, तब वह तितरवाड़ा के पास पहुंचे तो दूसरी बाइक सवार युवक ने उनकी बाइक में साइड मार दी और फरार हो गए, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें