शिक्षा और एकजुटता से होगा वाल्मीकि समाज का उद्धार
शामली।
वाल्मीकि समाज के जिलास्तरीय अधिवेशन का आयोजन रविवार को शहर के मोहल्ला नंदू प्रसाद स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर परिसर में किया गया। अधिवेशन में वक्ताओं ने वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर बल दिया गया।
जिलास्तरीय अधिवेशन का शुभारंभ दिल्ली से आए मुख्य अतिथि भाजपा नेता दीपक चंद्रा ने भम्गवान वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। विशिष्ट अतिथि रविंद्र जलोटा, अनिल सूद, राकेश सागवान रहे। इस दौरान दीपक चंद्रा ने कहा शिक्षा और एकजुटता से वाल्मीकि समाज का उद्धार होगा। सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर विकास मंत्री से मिलकर अवगत कराया जाएगा। अधिवेशन के संयोजक भाजपा नेता देवेंद्र ढींगान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश प्रगति कर रहा है। उन्होंने वाल्मीकि समाज से संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एक जिलास्तरीय संगठन की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप मायूस ने किया। इस दौरान देवेंद्र बिड़ला, मनीष गहलोत, घनश्याम पारचा, अश्वनी तेश्वर, हंसराज पारचा, दीपक बिड़ला, राजा, वासु सिलेलान, पंकज, प्रवीण, गौरव, राकेश गहलोत, मुकेश धवन, संजू झंझोट, देवेंद्र प्रधान बनत, योगराज प्रधान, आकाश, देवीचंद, झिंझाना से बीनू, अमित सभासद, बाबूलाल, पप्पू, बिट्टू, सचिन, मन्नू और शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।