फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा और अच्छे संस्कार ही सफलता का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

करनाल रोड स्थित विद्युल आईएएस एकेडमी में प्रथम टेस्ट सीरीज के उत्तीर्ण प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को एसपी ने पुरस्कृत किया। कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने परिवार के बच्चों शिक्षित बनाए और अच्छे संस्कार दें।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बच्चों को शिक्षा और शिक्षण का महत्व समझाया। शिक्षा से ही हमें सामाजिक दायित्वों को निर्वहन करने की योग्यता प्राप्त होती है। मान लो तो हार है, ठान लो तो जीत, यही मनुष्य जीवन की सफलता का मूलमंत्र है। इस दौरान एकेडमी के डायरेक्टर आशु जैन, मानसी जैन, आकाश जैन और समस्त स्टाफ ने पुलिस अधीक्षक को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। समारोह में राविश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी शामली, अंशुल तंवर पुत्री वीरेंद्र सिंह निवासी शामली, हिमांशु चौधरी पुत्र अनिल कुमार निवासी कसेरवा कलां और 10 अन्य छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन आशु जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें