छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकाली
जलालाबाद (शामली)। एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन कॉलेज में राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद कस्बे में रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
शनिवार को कस्बे में स्वच्छता अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली और कॉलेज में भी श्रमदान कर सफाई की। इस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्लोगन ‘सब रोगों की एक दवाई, सफाई-सफाई-सफाई‘ व चलो करो ऐसा काम, बनी रहे देश की शान’ लिखी तख्तियां व चार्ट हाथों में लेकर नारे लगाते हुए रैली को सफल बनाया। रैली कस्बे के जैन मंदिर, बाईपास, जैन मेला ग्राउंड, मोती बाजार, मैन बाजार, रामलीला ग्राउंड, कुरैशी चौक, इंदिरा गेट, पुराना बस स्टैंड होते हुए वापस कॉलेज में पहुंच समाप्त हुई। कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर विधिशरण ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य अमितेश शर्मा, सचिन कुमार, अवनीश चावला, परीक्षित राणा आदि का योगदान रहा।
स्कूल में बच्चों को वितरित की जर्सियां
जलालाबाद। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में जर्सी वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शासन की योजना का छात्र-छात्राओं को लाभ प्रदान करते हुए जर्सियों का वितरण किया गया। बच्चों को जर्सी वितरित करते हुए सभासद साजिद और प्रधानाध्यापिका बबीता सैनी ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए सभी को मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षिका शालू रानी, अनीता, नीलिमा आदि का सहयोग रहा।