फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल से जवाब मांगा, सोमवार तक हो जाए भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हौसला साझेदारी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही उजागर होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेकर फाइलें तलब कर ली। साथ ही संबंधित नोडल अधिकारी को सोमवार तक भुगतान किए जाने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

भारत सरकार की महत्वपूर्ण हौसला साझेदारी योजना के तहत जिले में पेमेंट नहीं दिया गया था। इससे मात्र बीस ही केस हो पाए थे। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा रुचि नहीं दिखाई गई थी। मामला संज्ञान में आने पर इस खबर को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेकर सीएमओ डाक्टर राजकुमार ने संबंधित डाक्टरों से जवाब तलब किया और योजना का क्रियान्वयन नहीं होने के बारे में पूछा। उन्होंने यह भी जाना कि आखिर किस कारण इस योजना के तहत भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सोमवार तक पूरे भुगतान किए जाने के निर्देेश दिए। सीएमओ डाक्टर राजकुमार का कहना है कि सोमवार तक हर हाल में हौसला साझेदारी योजना के तहत संबंधित अस्पतालों को पेमेंट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें