फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन ने बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध सहित कई मुद्दों पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें समय पर गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने, ट्रैक्टर को एनजीटी के आदेशों से मुक्त कराने आदि मांग की गई।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारी किसानों के साथ कलक्ट्रेट में पहुंचे। जोरदार नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि प्रदेश में बढ़ाई गई बिजली दरें वापस ली जाएं, क्योंकि इससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। इसके अलावा एनजीटी के आदेशों से ट्रैक्टर को मुक्त किया जाए, गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन के भीतर कराया जाए तथा बकाया भुगतान पर किसानों को ब्याज दिलाया जाए। साथ ही स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कराने की मांग भी की गई। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष हाजी अफसर अली, नरेश तोमर, राजू, अजय, कंवरपाल, सुरेंद्र सिंह, अक्षय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें