कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित
शामली। मौसम में आकाश में बादल व कोहरा छाए जाने से पूरे दिन कभी धूप व कभी बादल छाए रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। सुबह के समय कोहरा व बादल छाए रहने से दिन में वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।
पिछले दो दिनों से सुबह के समय कोहरा होने से मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। दोपहर के बाद धूप निकलने से सर्दी निजात मिल रही थी। बुधवार को सुबह के समय कोहरे की चादर छा गई। दस बजे तक कोहरा बादल छाए रहने के बावजूद बच्चों को ठिठुरते हुए विद्यालय पहुंचे। दिन के समय आकाश में घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर हलके व भारी वाहन रेंगते नजर आए। वाहनों को दिन में लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। सुबह दस बजे के बाद हल्की धूप निकलने लोगों को राहत मिली।