फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्याज्ञान की प्रवेश परीक्षा में रहे 490 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विद्या ज्ञान स्कूल में कक्षा छह में प्रवेश के लिए हिंदू कन्या इंटर कॉलेज पर दो पाली में प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। पंजीकृत 1296 छात्र-छात्राओं से 490 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पाली में 806 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। सचल दस्ते ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विद्या ज्ञान स्कूल में कक्षा छह में प्रवेश के लिए पूरे जनपद से 1296 छात्र-छात्राओें ने आवेदन किया था। प्रवेश परीक्षा पास करने वाले बच्चों का विद्या ज्ञान स्कूल में कक्षा 12 तक की पूरी पढ़ाई नि:शुल्क कराई जाएगी। इसके लिए रविवार को हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में दो पाली में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई गई। सुबह की पाली 10.30 से 12.30 तक हुई। सुबह कॉलेज के बाहर लगे सीटिंग प्लान देखते हुए बच्चे एक घंटा परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। सभी को परीक्षा केंद्र के गेट पर तलाशी लेकर प्रवेश कराया। सुबह की पाली में छात्राओं की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 656 छात्राएं पंजीकृत रही। 285 छात्राएं परीक्षा से गैरहाजिर रहे। 371 छात्राओं ने परीक्षा दी। दूूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 तक आयोजित हुई। इसमें छात्रों की परीक्षा हुई। 640 छात्र पंजीकृत रहे। 205 परीक्षा से गैरहाजिर रहे। 435 ने परीक्षा दी। दोनों पाली मेेेें 1296 छात्र-छात्राओं में से 490 परीक्षा से गैरहाजिर रहे और 806 ने परीक्षा दी। प्री परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं की मुख्य परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद ही उनका प्रवेश विद्याज्ञान स्कूल मेेें प्रवेश हो पाएगा। विद्याज्ञान स्कूल के अधिकारी और बेसिक शिक्षा के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का जायजा लेते हुए बच्चों की तलाशी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें