फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सभी मिलों को गन्ना खरीद केंद्र आंवटित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

नए गन्ना पेराई सत्र के लिए जिले की तीनों चीनी मिलों को गन्ना खरीद केंद्रों का आवंटन हो गया है। शामली चीनी मिल को 44, ऊन चीनी मिल को 72 और थानाभवन चीनी मिल को 79 खरीद केंद्र आवंटित किए गए हैं।
जिले में गन्ना नया पेेराई सत्र 23 अक्तूबर से शामली चीनी मिल के पेेराई सत्र से शुरू हो चुका है। थानाभवन मिल का पेराई पूजन 27 अक्तूबर को हुआ, जबकि ऊन मिल का पेेेराई सत्र एक नवंबर से शुरू होगा। प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय भूसररेड्डी ने पेराई सत्र 2017-18 के लिए शामली, थानाभवन, ऊन चीनी मिलों का गन्ने खरीद केंद्रों का आवंटन कर दिया है। शामली चीनी मिल के लिए आवंटित 44 खरीद केंद्रों में बहावड़ी व महरमपुर नए खरीद केंद्र बनाए गए हैं। शामली मिल के चार खरीद केंद्र पीरखेड़ा, ताना प्रथम, मालैंडी तृतीय और भैंसवाल द्वितीय इस बार थानाभवन मिल को आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ऊन शुगर मिल के बेदखेड़ी और ओदरी को भी इस बार थानाभवन से जोड़ा गया है। इसके अलावा गढ़ी नौआबाद तृतीय, दूधली तृतीय, बिराल चतुर्थ, कान्हाहेडी, दखौड़ी जमालपुर, मस्तगढ़ खरीद केंद्र को भी थानाभवन चीनी मिल को आवंटित किया गया है। उधर, जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती ने बताया कि शामली मिल के दो गन्ना खरीद केंद्र खैड़ी बैरागी प्रथम, जलालपुर समसपुर दो खरीीद केंद्रों तितावी मिल को आवंटित किए गए हैं। शामली मिल के चार खरीद केंद्र व ऊन मिल के दो खरीद केंद्रों को मिलाकर थानाभवन मिल को कुल 12 नए खरीद केंद्र आवंटित किए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें