फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस संगठन में सबसे पहले ब्लाक अध्यक्षों के होंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत ठाकुर ने संगठनात्मक चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस संगठन में सबसे प्रथम ब्लाक अध्यक्षों बाद में जिलाध्यक्षों का निर्वाचन किया जाएगा। सबसे आखिर में प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का चुनाव होगा।
बुधवार को शहर के बुढ़ाना रोड कांग्रेेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें विनीत ठाकुुर ने बताया कि कांग्रेस संगठन में निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर खड़ा किया जाएगा। सबसे पहले ब्लाक संगठन उसके बाद जिलाध्यक्ष बाद में प्रदेश, केंद्रीय नेतृत्व के चुनाव होंगे। ब्लाक निर्वाचन अधिकारियों की रिपोर्ट पर ही ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। चुनाव प्रक्रियाओं की अंतिम तिथि तीन अक्तूबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, चौधरी सुलतान सिंह, जाहिद राज, बाबूखान, जेके जैन, श्यामलाल शर्मा, राजेश कश्यप, सुबोध चौधरी, राम किशोर पारचा, लाखन सिंह, अमित डिंपल शर्मा, प्रदुमन चौधरी, डॉक्टर रश्मि कांत जैन, राजपाल सिंह, ज्योति प्रसाद शर्मा, विनोद अत्री, श्रीराम शर्मा, लोकेश राणा, दिनेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, श्यामसुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें