फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओ ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय चुनाव के लिए चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को रालोद के जिला महासचिव डॉक्टर मुबारक अली ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सदर सुरजीत सिंह को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वृहद मतदाता पुनरीक्षण 11 सितंबर से चल रहा है। जिसमें नई वोट बनाने, मृतकों के नाम सूची से काटे जाने हैं। आरोप है कि पुनरीक्षण अभियान के लिए शामली नगर पालिका परिषद के अधिकतर वार्डों में बीएलओ नहीं पहुंचे रहे हैं। नगरपालिका परिषद से जानकारी में बताया गया है कि वार्ड नंबर 14 मेेेें पांच बीएलओ की ड्यूटी है। जिनमें से दो बीएलओ मतदाता सामग्री लेकर गए हैं। मतदाता सामग्री लेने वाले दो बीएलओ में से केवल एक बीएलओ वार्ड में पहुंचे हैं। नौ दिन के बाद बीएलओ के वार्डों में न जाने से लोग नए वोट बनवाने और संशोधित करने से वंचित रह जाएंगे। उनकी मांग है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में गंभीरता बरती जाए, ताकि लोग अपने मताधिकार से वंचित न रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें