फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक होटल के समीप बाइक सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना के बाद घायल को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी सरवेंद्र अपने साथी सोनू के साथ बाइक से सोमवार दोपहर रमाला के गांव ककड़ीपुर में किसी काम से आया हुआ था। शाम के समय लौटते समय दिल्ली-सहारनपुर हाईवे कस्बा एलम पंवार होटल के समीप कांधला की ओर से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने मामले की सूचना 108 पर दी, लेकिन तब तक मौके पर सरवेंद्र की मौत हो चुकी थी। घायल सोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया। गंभीर हालात में उसे जिले के लिए रेफर किया गया। सरवेंद्र की मौत की सूचना पुलिस के द्वारा उसके परिजनों को दी गई । परिजन मौके पर पहुंचकर बिना कोई कार्रवाई के सरवेंद्र के शव को अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में युवक घायल
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी निवासी मुकेश शामली आया हुआ था। बुढ़ाना रोड पर किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें