लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी राजशेखर ने शामली तहसील का आकस्मिक निरीक्षण किया। शिकायती रजिस्टर को देखकर नोडल अधिकारी ने एक फरियादी को फोन मिलाया। उन्होंने फरियादी से कहा कि मैं विशेष सचिव राजशेखर बोल रहा हूं, क्या आपका काम हो गया। फरियादी मोहम्मद रागिब ने जवाब दिया कि साहब शिकायत का समाधान तो हुआ है, लेकिन उन्हें समाधान का पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
सोमवार को लोकनिर्माण विभाग के विशेष सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी राजशेखर ने शामली तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संग्रह कार्यालय का रिकार्ड देखा। रिकार्ड रूम में अग्निशमन यंत्र को चेक किया। तहसीलदार सदर राकेश त्यागी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अमीनों को पांच लाख का लक्ष्य तथा ग्रामीण क्षेत्र के अमीन को दो लाख का लक्ष्य दिया जाता है, जो पूरा हो जाता है। तहसील के कंप्यूटर कक्ष में खतौनी की जानकारी प्राप्त की। विशेष सचिव ने तहसील दिवस के शिकायती रजिस्टर को मंगाकर देखा। पीड़ित का तुरंत मोबाइल नंबर डायल करते हुए कहा कि मैं लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव एवं जिले का नोडल अधिकारी राजशेखर बोल रहा हूं, क्या इंटरलॉकिंग की शिकायत का समाधान हुआ है। पीड़ित से मोबाइल पर समस्या के संबंध में बात की। शिकायत समाधान का प्राप्ति पत्र मिला है, पीड़ित मोहम्मद रागिब ने उधर से जवाब दिया कि शिकायत का समाधान तो हुआ है, लेकिन उन्हें पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। विशेष सचिव ने तहसील दिवस में आने वाली सभी शिकायत का समाधान करके पीड़ित को उसकी प्रतिलिपि भेजवाने के निर्देश दिए हैं। उ
उन्होंने कहा कि पीड़ित की शिकायतों का नायब तहसीलदारों से क्रास चेक कराया जाए। एनआईसी के सामने बामनौली के किसान सतप्रकाश शर्मा को देखकर उससे उनकी समस्याओं की जानकारी ली। किसान ने बताया कि वह दो बार कलक्ट्रेट आ चुके हैं। उन्होंने 75 हजार रुपये शामली ग्रामीण बैंक से कर्जा लिया था, आज तक माफ नहीं हुआ है। आधार कार्ड लिंक कराने की कार्रवाई पूरी कर चुके हैं। विशेष सचिव को डीएम व एडीएम ने बताया कि इस किसान का फसल ऋण माफी में अन्य चरण में नाम आएगा। विशेष सचिव से मोहल्ला नंदूप्रसाद निवासी माया अपनी बिटिया, एक पुत्र को लेकर मिली। शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका एक बेटा घर का खर्चा नहीं दे रहा है। बेटे से घर का खर्चा दिलाया जाए। किसान मदन ने उन्हें बताया कि उसका नाम जमीन की सूची से छूट गया है।
बागपत जिले के तुगाना गांव के वृद्ध किसान ताराचंद ने विशेष सचिव को शिकायत में अवगत कराया कि उसकी जमीन शामली जिले की सीमा पर है। उसके भतीजे ने भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। विशेष सचिव ने एसडीएम सदर, कैराना को बुलाकर वृद्ध की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ रेणु तिवारी, एडीएम शिवबहादुर सिंह, एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, कैराना एसडीएम दुष्यंत मौर्य, तहसीलदार राकेश त्यागी आदि मौजूूूद रहे।