फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स ट्रायल में 36 खिलाड़ी स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

यूपी खेल निदेशालय की ओर से लखनऊ में होने वाली यूपी स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जनपद खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। जिसमें अंडर 14 और 16 में बालिका और बालक वर्ग में पूरे जनपद से 120 खिलाड़ियों में से 36 का चयन किया गया।
कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप ने बताया कि पूरे जनपद से अंडर 14 और 16 बालक और बालिका वर्ग में पूरे जनपद से दोनों वर्ग में 85 बालक और 35 बालिकाओं ने 10 सितंबर को ट्रायल दिया था। जिसका परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। ट्रायल में केवल 36 खिलाड़ियों का चयन हुआ। सभी चयनित खिलाड़ी अब 16 से 17 अक्तूबर को लखनऊ के साईं सेंटर स्पोर्ट्स कॉलेज में होने वाली यूपी स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिसमें अंडर 14 बालिका वर्ग में सौ मीटर में नंदिनी प्रथम, भव्यानी द्वितीय, 600 मीटर में वंशिका प्रथम, लंबीकूद में अवंतिका प्रथम, भव्यानी द्वितीय और 16 वर्ग में 100 मीटर में हर्षी प्रथम, सलोनी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 200 मीटर में हर्षी प्रथम, 400 मीटर में पलक प्रथम, प्राची द्वितीय, 1000 मीटर में काजल प्रथम, लंबी कूद में पलक प्रथम, काजल द्वितीय, पैदल चाल में प्राची प्रथम रही। बताया कि सबसे अधिक बालिका अर्पन पब्लिक स्कूल थानाभवन से चयन हुई। सभी खिलाड़ी 15 सितंबर को सहारनपुर से नौचंदी ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। चयनकर्ताओं में गुलाब राणा, नितिन, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में हितेश और भाला फेंक में प्रशांत अव्वल
बालक 14 वर्ग में सौ मीटर में अभिषेक प्रथम, हर्षवर्धन द्वितीय, 600 मीटर में अनिकेत प्रथम, रोहित द्वितीय, लंबीकूद में उत्सव प्रथम, तुषार द्वितीय, शॉटपुट में माधव प्रथम और 16 वर्ष में सौ मीटर में रोहित प्रथम, अभिषेक द्वितीय, 200 मीटर में शाकिर प्रथम, अभिषेक द्वितीय, 400 मीटर में शाकिर प्रथम, शोएब द्वितीय, 1000 मीटर में आशीष प्रथम, मुकुल द्वितीय, लंबीकूद मेें तुषार प्रथम, मुकुल द्वितीय, डिस्कस थ्रो शिवा प्रथम, हितेश द्वितीय, भाला फेंक में प्रशांत प्रथम, शॉटपुट में हितेश प्रथम, प्रशांत द्वितीय रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें