नाली निर्माण में अनियमितताआें का आरोप
जलालाबाद। मोहल्ला अली हसन में लाला बबलू के मकान से लाला गोपाल दास के मकान तक लगभग 50 मीटर सड़क का निर्माण चल रहा है। सड़क दो माह पूर्व उखाड़ दी गई थी। जिससे मोहल्ला वासियों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। कई बार शिकायत करने के बाद ठेकेदार ने सड़क का निर्माण कराया, लेकिन नालियों का निर्माण नहीं कराया गया। बल्कि पुरानी ईंटों पर ही सीमेंट और रेत लगाकर खानापूर्ति कर दी। मोहल्ले के रोहित मित्तल ने सड़क की गुणवत्ता और पुरानी नालियों पर सीमेंट लगाने को लेकर अधिशासी अधिकारी से शिकायत की। वरिष्ठ लिपिक ब्रह्मपाल शर्मा और विनोद शर्मा को मौके पर भेजकर जांच कराई। मोहल्लेवासियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों अधिकारियों को निर्माण में अनियमितता से अवगत कराया। इस दौरान दिनेश मित्तल, रोमिल, भरत लाल कश्यप, राकेश कुमार, गुलजार, आबिद, शमशाद, आदि मौजूद रहे।