फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर के बोर्ड परीक्षा के प्राइवेट फॉर्म भरे 20 अगस्त तक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा वर्ष 2018 के लिए प्राइवेट फार्म निकल गए है। जिसकी अंतिम तिथि बिना किसी अतिरिक्त शुल्क 20 अगस्त निर्धारित की गई है। जिसके लिए जनपद में हाईस्कूल और इंटर के प्राइवेट फॉर्म भरवाने के लिए 14 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए 10 वीं और 12 वीं के प्राइवेट फॉर्म निकल गए है। फॉर्म भरवाने के लिए केवल 14 कॉलेजों को चुना गया है। सभी कॉलेजों में हाईस्कूल और इंटर में मिलाकर 1700 आवेदन किए जा सकते है। सभी कॉलेजों को हाईस्कूल के लिए 100 आवेदन और इंटर के लिए 50 आवेदन भरवाने की अनुमति दी गई है। 14 में से दो कॉलेजों से हाईस्कूल के पत्राचार के फॉर्म भी भरवाएं जाएंगे। इनमें जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली और डीएवी इंटर कॉलेज को हाईस्कूल के पत्राचार से फॉर्म भरवाने के केंद्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित केंद्रों पर 20 अगस्त तक निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन कर सकता है। 25 अगस्त तक संस्था द्वारा लिया गया शुल्क चालान से कोषागार में जमा करना है। छह सितंबर तक सभी कॉलेजों को आवेदन पत्रों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसके अलावा 20 अगस्त के बाद सभी विद्यार्थियों को 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ कॉलेजों में 15 सितंबर तक फॉर्म भर सकते है। संस्था 20 सितंबर तक कोषागार में शुल्क जमा करेंगे। जिसके बाद 21 से 30 सितंबर तक वेबसाइट पर फॉर्म अपलोड करने है। इसके साथ ही एक से 10 अक्टूबर के बीच सभी संस्था प्रधान फॉर्म में कोई भी बदलाव कर सकता है।

निर्धारित किए गए 14 कॉलेजों की सूची
कॉलेज का नाम हाईस्कूल संख्या इंटर की संख्या
1- चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला 100 50
2- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला 100 ---
3- पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना 100 50
4- दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज कैराना 100 50
5- चौधरी मान सिंह इंटर कॉलेज कंडेला 100 50
6- लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज थानाभवन 100 50
7- वीवी इंटर कॉलेज शामली --- 50
8- हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली 100 50
9- जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली 100 ---
10- आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर 100 50
11- राजकीय इंटर कॉलेज कमालपुर 100 50
12- डीएवी इंटर कॉलेज ऊन 100 ---
13- राष्ट्रीय शिक्षा सदन कॉलेज झिंझाना --- 50
14- देशभक्त इंटर कॉलेज 100 ---

फॉर्म भरने में जरूरी प्रमाण पत्र
हाईस्कूल के लिए पंजीकरण, टीसी, रिजल्ट कार्ड की फोटो कॉपी, चार पासपोर्ट फोटो, कक्षा 10 में फेल छात्रों के लिए फेल की मार्कशीट और इंटर के लिए भी नए छात्र-छात्राओं को कक्षा 11 का पंजीकरण, रिजल्ट कार्ड की फोटो कॉपी, टीसी, चार फोटो और फेल बच्चों के लिए केवल फेल की मार्कशीट एवं फोटो जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें