शामली के आरके इंटर कालेज में उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करते शिक्षक।
- फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद के आरके इंटर कालेज शामली मूल्यांकन केंद्र पर दूसरे दिन 314 परीक्षकों ने 14042 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जबकि 212 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक लोकेंद्र सिंह ने बताया बुधवार को सुबह 10 बजे मूल्यांकन शुरू हुआ। हाई स्कूल की 5049 और इंटर की 6003 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। अब तक हाईस्कूल की कुल 19581 और इंटर की 12871 यानी कुल 32452 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हो चुकी हैं। मूल्यांकन केंद्र पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग आदि सावधानी बरती जा रही है।