कैराना में अपने आवास पर प्रेसवार्ता में बोलते सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन
- फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। कृषि कानूनों के विरोध में सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन 14 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ काला दिवस मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर व भैंसा बुग्गी द्वारा गंगोह जाकर भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी से विरोध प्रकट करेंगे। 15 जनवरी की होने वाली वार्ता में कानून वापस नहीं होता तो समर्थकों के साथ दिल्ली बार्डर पहुंचकर किसानों के हक के लिए लड़ेंगे।
रविवार को सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान दो माह से धरने पर बैठे हैं। इस लड़ाई में 60 किसान शहीद हो गए, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी द्वारा कृषि कानून पर दिए बयान की निंदा करते हुए कहा कि देश की 80 प्रतिशत जनता किसान है।
नाहिद हसन ने घोषणा कि कि काले कानून के विरोध में वो 14 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ काले कपड़े पहनकर काला दिवस मनाएंगे और ट्रैक्टर व भैंसा बुग्गियों से गंगोह पहुंचकर सांसद प्रदीप चौधरी से विरोध प्रकट करेंगे। अगर 15 जनवरी को सरकार व किसानों के बीच होने वाली वार्ता के बाद भी कानून वापस नहीं होते हैं तो वो हजारों समर्थकों के साथ दिल्ली बार्डर पहुंचकर किसानों के हित में लड़ाई लडे़ंगे।