फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में रेत से लदी 14 बुग्गी पकड़ी आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
झिंझाना थाने में खडी रेत से भरी बुग्गी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
खनन में रेत से लदी 14 बुग्गी पकड़ी, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन

झिंझाना। अवैध रेत खनन को लेकर पुलिस ने रेत से भरी 14 बैल-बुग्गी को कब्जे में लेकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
रविवार की सुबह झिंझाना पुलिस ने मंसूरा रोड पर रेत से भरी 14 बैल बुग्गी को पकड़कर आठ बुग्गी चालकों को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपी बुग्गी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बैल बुग्गी सहित आरोपियों को थाने ले गई और रेत खनन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे ने बताया अवैध रेत खनन को लेकर कसबे में बैल बुग्गी की शिकायत मिल रही थी। रविवार की सुबह मंसूरा रोड से रेत से भरी 14 बैल बुग्गी सहित आठ आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अजब सिंह, शाहरुख उर्फ बहादुर निवासी पठेड थाना कैराना, खुर्शीद, इदरीश निवासी बसेड़ा कैराना व हाकिम अली , शमसीर, सादा निवासी मंसूरा बताया है। सभी के खिलाफ खनन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। पकड़े गए बैलों को ग्रामीणों की सपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूख प्यास से तड़पते रहे बैल
झिंझाना। पुलिस की अवैध रेत खनन को लेकर हुई कार्रवाई से अवैध रेत से भरी पकड़ी गई बैल बुग्गी को पुलिस थाने ले आई। सुबह से ही शाम तक भूख प्यास से तड़पते रहे पशु बैलों के लिए चारे व पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। शाम थाना प्रभारी ने ग्रामीणों की सुपुर्दगी में बैलों को दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि बैलों के लिए चारा मंगवाया गया था, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीण उन्हें सुपुर्दगी में लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें