शामली। वीवी इंटर कालेज शामली में राष्ट्रीय आय एवं योग्य छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों के कक्षा आठ के 139 विद्यार्थी सम्मलित हुए जबकि 87 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
राष्ट्रीय आय एवं योग्य छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के कक्षा आठ के 226 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस परीक्षा के लिए वीवी इंटर कालेज शामली को परीक्षा केंद्र बनाया गया। रविवार सुबह आठ बजे से 11 बजे तक छात्रवृत्ति परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 139 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जबकि 87 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी हुई। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन किया गया। 10 कक्षा में परीक्षा कराई गई और विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाया गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक हर साल पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।