फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एचटी लाइन का 1350 मीटर तार और दो ट्रांसफार्मर का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में चोरों ने 1350 मीटर विद्युत तार और दो ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी कर लिया। इन वारदात से किसानों के नलकूपों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र खेड़ीकरमू के अवर अभियंता साजिद अहमद ने बताया कि चार अक्तूबर की रात को गोगवान फीडर से तार चोरी हुआ। गांव टिटौली के सामने अजब सिंह के खेत के पास से 11 केवी लाइन का 1050 मीटर डग तार चुराया गया। इसके साथ ही एलटी लाइन का करीब 300 मीटर वीजल तार भी चोरी हुआ। कुल 1350 मीटर तार चोरी होने से किसानों को परेशानी हुई है।
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिलावर के अवर अभियंता रिंकल सिंह ने तहरीर में बताया कि दो अक्तूबर की रात को चोरी हुई। गांव महरमपुर कृषि पर लगे 100 केवीए और 25 केवीए के ट्रांसफार्मर निशाना बने। चोरों ने 11 केवी लीड काटकर ट्रांसफार्मरों को जमीन पर गिराया और तेल व कीमती सामान चुरा लिया। संविदाकर्मी विनीत कुमार ने तीन अक्तूबर को ट्रांसफार्मर चोरी की सूचना दी थी। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें