फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में 1333 हुए स्वस्थ, 656 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन में 1333 हुए स्वस्थ, 656 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना संक्रमण में सुधार होता दिख रहा है। पिछले चार दिन से लगातार नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दोगुना से ज्यादा रही है। चार दिन में 1333 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि 656 लोग संक्रमित मिले हैं। रविवार को लगातार चौथे दिन जिले में 119 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि कोरोना के 369 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 1799 हो गई है। शामली शहर में रविवार को करीब 35 लोग संक्रमित मिले हैं। कस्बा कांधला में चार, गांव सुन्ना में एक, आल्दी में एक, खरड़, एलम में एक, भभीसा में एक, रंगाना में एक, हिरनवाड़ा में एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दानगर में एक, भूरा में एक, झिंझाना में दो, आमवाली में एक, होसंगपुर में दो, कंडेेला में एक, समसपुर में एक, लांक में एक, टिटौली में एक, बुटराड़ा में एक, राझड़ में एक, बुटराड़ी में एक, श्यामली-श्यामला में एक, खेड़ीखुशनाम में एक, डुढ़ार में एक, बिराल में दो, जसाला में एक, सिंभालका में दो, आदमपुर में एक, चूनसा में एक, बीवीपुर में दो, बहावड़ी में एक, हरड़ में एक, गोगवान जलालपुर में एक, रसीदगढ़ में एक, यारपुर में दो, खेड़ी पट्टी में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि कुल सक्रिय केस 1799 में 1672 लोग होम आइसोलेशन में है। सभी का उपचार चल रहा है। कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार को कैराना सीएचसी व मलिन बस्तियों में 90 लोगों की एंटीजन किट द्वारा जांच में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है, जिसे मेडिकल किट देकर होम आइसोलेट कर दिया गया। इसके अलावा 68 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें