छह बूथों पर 133 लोगों को लगे टीके
शामली। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान में छह बूथों पर लक्ष्य के सापेक्ष 10.23 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 1300 के लक्ष्य के सापेक्ष 133 लोगों को टीके लगाए गए।
बुधवार को जिले में छह बूथों पर टीकाकरण किया गया। इनमें सीएचसी शामली, महिला पॉलिटेक्निक, सीएचसी ऊन, सीएचसी कुड़ाना, सीएचसी कैराना व सीएचसी थानाभवन पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि सभी छह बूथों पर 1300 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया, जिनमें 133 लोगों को पहली डोज के टीके लगे। इस तरह से जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 10.23 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 15 वॉयल खर्च हुई है।