फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का सामान चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर में दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल संचालक दिनेश जैन ने बताया कि मंगलवार को बैंक्वेट हॉल से बिजली का सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। मंगलवार रात को पुलिस ने चोरी करने के दो आरोपी मयूर निवासी मोहल्ला तिमरसा और असगर निवासी हरेंद्र नगर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया। उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान दो किग्रा तांबे का तार, तीन किग्रा तांबा,18 किग्रा लोहा बरामद हुआ है। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैराना बस स्टैंड विजय चौक से अब्दुल निवासी मोहल्ला नया बाजार शामली को 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें