फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायल्टी जमा ना होने पर खनन कार्य रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। नोटिस के बाद भी बकाया रायल्टी जमा नहीं कराने पर खनन अधिकारी ने बसेड़ा खनन प्वाइंट पर जाकर खनन कार्य बंद करा दिया है। वहां मिली मशीनें भी हटवाने का दावा खनन अधिकारी ने किया है।
विज्ञापन

जिला खान निरीक्षक ब्रिजेश गौतम के अनुसार खादर के बसेड़ा में शासन ने पांच साल का खनन पट्टा किया था। ठेकेदार से त्रिमासिक रायल्टी किस्त एडवांस में जमा कराई जाती है। खान निरीक्षक के अनुसार खनन ठेकेदार को एक जनवरी 2019 को भी त्रिमासिक रायल्टी की एक करोड़ 6 हजार रुपये की किस्त जमा करानी थी लेकिन केवल 22 लाख ही रायल्टी के जमा कराए गए। समय पर रायल्टी जमा ना होने पर पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। एक मार्च को भी अपर जिलाधिकारी वित्त ने एक मार्च को नोटिस जारी करते हुए ब्याज सहित बकाया रायल्टी जमा कराने को कहा था। उक्त नोटिस के बाद भी रायल्टी जमा नही कराई गई। खान अधिकारी के अनुसार बुधवार को जिला उन्होंने खनन प्वाइंट पर जाकर रायल्टी जमा ना होने पर रेत खनन कार्य रुकवा दिया और वहां से मशीनों को हटवा दिया गया। खनन अधिकारी के अनुसार प्रशासन के निर्देश पर रायल्टी जमा नही कराने पर तीन बार ठेकेदार के रजिस्ट्रर्ड ई मेल पर भी नोटिस भेज दिया गया था। साथ में कई बार खनन ठेकेदार को मौखिक रूप से रायल्टी जमा कराने का कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें