फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सम्मेलन आयोजित करने की रणनीति तैयार की

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लोकसभा चुनाव के विजय लक्ष्य की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बैठक आयोजित की गई। जिसमें युवा सम्मेलन आयोजित करने के लिए विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को हनुमान धाम आयोजित बैठक की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने कहा की चुनावी समर 2019 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। चुनावी कार्यक्रम शृंखला का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसके लिए सभी युवा कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से कार्य करना होगा। जिला उपाध्यक्ष एवं कैराना लोकसभा कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि सभी मंडल अध्यक्षों को अपने मंडल की सेक्टर संयोजकों की सूची और बूथ अध्यक्षों की सूची को एक बूथ 10 यूथ की संरचना के अनुरूप तैयार करना होगा। लोकसभा की पांचों विधानसभाओं का संयुक्त कार्यक्रम युवा सम्मेलन के रूप में होगा। कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक एवं सभी विधानसभाओं के लिए विधानसभा वार सहसंयोजक तय किए जाएंगे। संचालन जिला महामंत्री नंदू राणा एवं देवाशीष वर्मा ने किया। मौके पर अक्षय चौहान, हरिओम उपाध्याय, गौरव विश्वकर्मा, मनीष भटनागर, रोहित विश्वकर्मा सुशील कुमार, अंकित पंडोरा, मोनू तोमर, विजय राणा, रोहित बाबरी, रवि राणा, अनुज संगल, संदीप मोघा, अजय पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें