शामली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि ऐसे मतदान स्थल जिनके भवन जीर्ण-शीर्ण हो गए हैं, उन्हें बदलने के प्रस्तावों को भारत निर्वाचन आयोग ने अनुमति दे दी है।
शुक्रवार को एडीएम ने बताया कि प्रशासन ने जर्जर भवनों के मतदान स्थल बदलने के प्रस्ताव भेजे गए थे। भारत निर्वाचन आयोग ने भेजे गए प्रस्तावों की अनुमति प्रदान कर दी है। आयोग को मतदेय स्थल संख्या 44, प्राइमरी पाठशाला नई उत्तरी भाग कैल शिकारपुर को बदलकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कक्ष नंबर-01 कैल शिकारपुर करने, मतदेय स्थल संख्या 45, प्राइमरी पाठशाला नई दक्षिणी भाग कैल शिकारपुर को माध्यमिक विद्यालय कक्ष नंबर -02 कैल शिकारपुर करने, मतदेय स्थल संख्या 324, नवीन कन्या पाठशाला कक्ष नंबर -01 बंतीखेड़ा को आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर-02 कक्ष नंबर-01 बंतीखेड़ा करने, मतदेय स्थल संख्या 325, नवीन कन्या पाठशाला कक्ष नंबर -02 बंतीखेड़ा को आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर दो कक्ष नंबर दो बंतीखेड़ा करने, मतदेय स्थल संख्या 326, नवीन कन्या पाठशाला कक्ष नंबर -03 बंतीखेड़ा को आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर-02 कक्ष नंबर -03 बंतीखेड़ा करने के प्रस्ताव प्रशासन की तरफ से भेजे गए थे। भारत निर्वाचन आयोग ने इन प्रस्तावों पर अनुमति प्रदान कर दी है।