फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन झिंझाना मार्ग पर बस के ब्रेक फैल, कोई घायल नही,

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई यात्रियों की जान
विज्ञापन

झिंझाना। झिंझाना से गंगोह के लिए चली प्राइवेट बस के रंगाना के पास ब्रेक फेल हो गए, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाई। उसने बस को सड़क किनारे खाई की तरफ मोड़ दिया, जिससे बस रुक गई और हादसा टल गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर दो बजे निजी बस सवारियों को लेकर झिंझाना से गंगोह के लिए चली थी। रंगाना की सवारियों को उतारने के लिए चालक ने बस के ब्रेक लगाए तो ब्रेक नहीं लगे। यात्रियों में खलबली मच गई। इस पर बस चालक नौशाद निवासी गंगोह ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे गड्ढे की तरफ मोड़ दिया। ड्राइवर ने बस को इस तरह से मोड़ा की वहां खड़े बिजली खंभे और पेड़ के बीच से बस को सुरक्षित निकाल लिया। बस में सवार सभी सवारियों को सकुशल बचा लिया गया। बस में सवार बच्चों महिलाओं सहित सैकड़ों सवारी मौजूद थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी से बात करने पर उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन कोई घायल नही मिला। सवारियां अन्य वाहनों से घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें