फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन की घोषणा होते ही सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा और बसपा का गठबंधन होने पर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के गठबंधन की घोषणा होने की सूचना मिलते ही सपा और बसपा दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। दिल्ली रोड पर दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बसपा जिलाध्यक्ष सुशील नहारिया ने कहा कि भाजपा के झूठ और भ्रष्टाचार से लोगों को निजात दिलाने के लिए गठबंधन जरूरी है। गठबंधन से ही देश को गति मिलेगी। सपा नगराध्यक्ष राशिद अली ने कहा कि भाजपा ने देश में सांप्रदायिकता फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम किया है। भाजपा में किसान, मजदूर और युवा सभी वर्ग के लोग परेशान है। गठबंधन से देश तरक्की की ओर बढ़ेगा। इस अवसर पर जाकिर अब्बासी, अरमान राणा, कालू कुरैशी, नौशाद राव, इरफान कुरैशी, लोकेंद्र सिंह, मांगेराम, वेदप्रकाश जाटव, फारूक अहमद, मोहित जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें