फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के बैको कर्मियो की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। बैंकों के विलय का विरोध, वेतन विसंगतियों को दूूर करते हुए वेतनमानों की बढ़ोत्तरी आदि को लेकर बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल मंगलवार और बुधवार को रहेगी। सोमवार को एआईबीईए और बीईएफ के आह्वान पर जिले के बैंक कर्मियों ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम पांच बजे शहर के हनुमान रोड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक और ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स शामली के बाहर यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन के सचिव इंद्रपाल सिंह राठी के नेतृत्व में जिले के बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आठ और नौ जनवरी को बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक मजदूर श्रम और जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। बैंक कार्मियों ने बैंकिंग सुधार उपाय, निजीकरण, और खराब ऋणों को वसूल न करने विरोध किया। कर्मियों ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सुदृढ़ करने व बैंकों में पर्याप्त भर्ती किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में मुख्य रूप से संजय जैन, विनोद गुप्ता, निशांत तोमर, जेके खत्री, प्रेमचंद, सुुनील कुमार, विपिन पूनिया, ललित शर्मा, शैलेंद्र निर्वाल, रजनीश, शशिकांत, जितेंद्र सिंह चौहान, विनेश गुप्ता, सुशील गौतम, शैलेंद्र यादव, शक्ति शर्मा, विशाल शर्मा, अनुराग शर्मा, वीरेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें