फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकाने हटाए जाने से रोष रालोद ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों के पक्ष में आए रालोद नेता
विज्ञापन

कांधला। कस्बे में दिल्ली बस स्टैंड से पूर्वी यमुना नहर तक पिछले तीस वर्षों से हो रहे अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाए जाने से लोगों में रोष है। रालोद नेता ने दुकानदारों से मिलकर उन्हें भरोसा दिया कि प्रशासन से मिलकर उनकी समस्या के समाधान कराया जाएगा। कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड से लेकर पूर्वी यमुना नहर पटरी तक पिछले तीस वर्षों से फल और सब्जी सहित अन्य लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण के चलते जाम के हालात बने रहते थे। एसडीएम कैराना ने तहसील प्रशासन और पालिका की टीम भेजकर अतिक्रमण हटवाया। रालोद नेता डाक्टर विक्रांत जावला ने पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि जल्द ही जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मिलकर समाधान के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान रालोद नेता राजन जावला, पूर्व सभासद शहजाद, वाहिद, सरवर, नदीम, काला, दीपक, राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें