फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कुश्ती में जिले के अफजल ने गोरखपुर में गोल्ड जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती में जिले के अफजल ने गोरखपुर में गोल्ड जीता
विज्ञापन

शामली। राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में कैराना ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुच्चा खेड़ी के छात्र अफजल ने गोरखपुर में कुश्ती में प्रथम स्थान प्राप्त करके गोल्ड मेडल जीता है। जिले में पहुंचने पर छात्र का शिक्षाविभाग द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। उधर, शामली मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ी ऋतिक लाटियान ने 73 से लेकर 77 किग्रा में किक बाक्सिंग की बेल्ट पर कब्जा करने पर जिले में पहुंचने पर स्वागत किया गया। दिल्ली के डाक्टर साहब सिंह वर्मा स्पोर्ट्स स्टेडियम द्वारा गत 15-16 दिसंबर को आयोजित प्रो नेशनल किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में शामली मार्शल आर्टस एकेडमी के खिलाड़ी ऋतिक लाटियान, ऋषिभ कांत शर्मा, अंकित सिंधु, गौरव शर्मा का चयन किया। ऋतिक के कोच सुशील कौशिक, सोनू सैनी ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करके बधाई दी।
विज्ञापन

हरियाणा से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी
शामली। हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर में 11 से लेकर 13 दिसंबर तक चार दिवसीय नेशनल बाक्सिंग सुपर कप 2018 में शामली के ड्रेगन मार्शल आर्ट स्पोर्ट एकेडमी के दस खिलाड़ियों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग मे 65 किग्रा में दानिश चौधरी ने महाराष्ट्र, नासिक व मणिपुुर के खिलाड़ियों को पराजित करके रजत पदक प्राप्त किया। मिलन रावत 50 किग्रा सब जूनियर वर्ग में जम्मू काश्मीर के खिलाड़ियों का पराजित करके कांस्य पदक व सब जूनियर वर्ग में दक्ष कपूर ने 40 किग्रा में कांस्य पदक प्राप्त किया। शोभित जावला, विशाल मलिक, नितिन पंवार, दिव्यांश जैन, मियान , गौरव व राहुल ने बाक्सिंग सुपर कप में सहभागिता दी। कोच इमरान ने बताया कि नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें