फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ता सांसद से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ता पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना कराए जाने की मांग को लेकर सांसद आवास पर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने मुद्दा संसद सत्र के दौरान उठाने की मांग करते हुए रालोद सांसद तबस्सुम हसन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बार भवन में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमें पश्चिमी उप्र संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ता मोहल्ला आलदरम्यान स्थित रालोद सांसद तबस्सुम हसन के आवास पर पहुंचे। ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि लंबे समय से हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग चल रही है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिस कारण पश्चिम के वादकारियों को सस्ता एवं सुलभ न्याय नहीं मिल पा रहा है। वह पश्चिम की आठ करोड़ जनता को न्याय दिलाकर रहेंगे। इसके लिए अधिवक्ताओं ने सांसद से पश्चिम के अन्य सांसदों के साथ मिलकर शीतकालीन संसद सत्र के दौरान मुद्दे को पुरजोर से उठाने की मांग की। सांसद तबस्सुम हसन ने अधिवक्ताओं को उनकी मांग को संसद में उठाकर सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कश्यप, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान, सहसचिव मनीष कौशिक, नीरज चौहान, नसीम अहमद, सरवेज जंग, सालिम चौधरी, रिजवान चौधरी आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें