फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी पर खुली दुकानो के चलान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। श्रम विभाग की चेतावनी के बाद भी कस्बे में साप्ताहिक बंदी नहीं हो रही। बुधवार को विभाग ने कस्बे में छापेमारी कर बंदी के दिन भी खुली दुकानों के चालान कर दिए।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बे में साप्ताहिक बंदी करने के लिए दिन तय है, लेकिन उसके बाद भी कुछ व्यापारी अपने प्रतिष्ठान को बंद नही करते है जिसकी शिकायत कई बार शिकायतें अधिकारियों से हो चुकी हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने नायाब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता के साथ मिलकर बंदी के दिन दुकान खोलने वाले करीब छह व्यापारियों के चालान काटे। टीम के द्वारा चालान काटने से बंदी के दिन दुकान खोलने वाले व्यापारियों खलबली मची रही। बाद में श्रम विभाग द्वारा कस्बे के खंड विकास कार्यालय में कैंप लगाया गया। जिसमें पहुंचे श्रमिकों को श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रभा द्वारा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर सैकड़ों श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान मुनव्वर जंग, गुलजार अंसारी, साजिद, विवेक संदीप सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें