अमर उजाला ब्यूरो
गढ़ीपुख़्ता। किसान सेवा सहकारी समिति की वार्षिक बैठक में किसानों का अभिनंदन किया गया। बैठक में किसानों से कर्जे की बकाया धनराशि समय पर अदा करने का आह्वान किया गया।
बुधवार को किसान सेवा सहकारी समिति की वार्षिक बैठक समिति सभापति योगेश कुमार के अध्यक्षता में हुई। समिति की ओर से वर्ष 2017-18 के बैलेंस शीट विचार विमर्श किया गया। समिति के सभापति योगेश कुमार ने किसानों से अनुरोध किया कि किसान समय पर समिति का लोन जमा करा दे, क्योंकि हमारी समिति की रिकवरी सबसे कम है। सभी किसान समय पर लोन वापस कर दे तो हमारी समिति 36 लाख मुनाफे में पहुंच जाएगी। बैठक में किसानों ने कहा कि गन्ना भुगतान न होने से समिति का बकाया कर्जा अदा नहीं किया जा रहा है। इस दौरान समिति की ओर किसानों का अभिनंदन किया गया। सभापति योगेश सिंह, सचिव बबलू कुमार, पूर्व एमडी इस्लाम, रणधीर सिंह, नंदू राणा, नरेंद्र, निरंजन, धर्मपाल, कंवरपाल, ऋषि पाल, राजेंद्र मादलपुर, दयानंद, मांगेराम, विनोद कुमार, बिजेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।