फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलमारी बनी एसबीआई के एटीएम की मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल से नहीं खुला एटीएम रूम का ताला
विज्ञापन

कैराना।
कस्बा कैराना में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के एटीएम रूम में रखी मशीन मात्र अलमारी बनकर रह गई है। लगभग एक साल से एटीएम के रूम के शटर पर ताला लगा हुआ है। इस कारण ग्राहकों को एटीएम का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को आसानी के साथ समय पर कैश मुहैया कराने के लिए बैंकों में अलग से एटीएम लगाई हुई है। कैराना में भारतीय स्टेट बैंक शाखा परिसर में एटीएम तो है, लेकिन उसका होना और न होना बराबर ही है। बैंक उपभोक्ता बताते हैं कि लगभग एक साल से एटीएम मशीन के रूम पर शटर पड़ा हुआ है, जिस कारण एटीएम अंदर कैद होकर केवल अलमारी साबित हो रही है। उपभोक्ता अपने एटीएम लेकर शाखा परिसर में जाते हैं, लेकिन वहां शटर पर ताला लगा देखकर मायूस लौटना पड़ता है। एटीएम नहीं चलने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों उपभोक्ताओं ने बैंक के उच्चाधिकारियों को भी इस संबंध में पत्र भेजा था, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। कस्बा कैराना निवासी प्रमोद, विकास, साकिर, राजेश और महबूब आदि का कहना है कि एसबीआई के एटीएम के केबिन पर लगा ताला खुलवाने और एटीएम चालू कराने की कई बार मांग की जा चुकी है। उधर, बैंक शाखा प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि पहले कई बार एटीएम में तोड़फोड़ हो चुकी है, सुरक्षा के कारण एटीएम बंद रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें