फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विभिन्न कॉलेजों में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों ने विश्वकर्मा के जीवन परिचय से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

सोमवार को आरके पीजी कॉलेज में विश्वकर्मा जयंती मनाई। छात्र-छात्राओं ने विश्वकर्मा के जीवन से संबंधित गीत प्रस्तुत किए। डॉ. अरविंद कुमार, आरपी सिंह, सौरभ कुमार पांडेय, चारु गोयल, सतेंद्र, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार ने विश्वकर्मा के जीवन परिचय से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को हमेशा अपनी कलम से अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. चंद्रबली, डॉ. रवि कुमार बंसल आदि मौजूद रहे। वहीं, जैन कन्या इंटर कॉलेज में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में छायाचित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने भगवान विश्वकर्मा के मनमोहक चित्र बनाए। प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, तरन्नुम द्वितीय व प्रिया कश्यप तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य रुचिता ढाका ने सभी छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान मुन्नी सिंह, ममता, सोनिया, निधि जैन आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें