फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली को हराकर बनत की टीम बनी कबड्ड़ी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बनत की टीम बनी कबड्डी विजेता
विज्ञापन

शामली। शहर के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में बालक वर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें जनपद की आठ टीमों ने प्रतिभाग कर अपना दम दिखाया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बनत और शामली की टीमों के बीच हुआ। जिसमें बनत ने शामली की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

यूपी खेल निदेशालय की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर बालक वर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने फीता काटकर किया। उन्होंने सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय करते हुए उत्साहपूर्वक खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बंतीखेड़ा और डीएवी कॉलेज के बीच हुआ। जिसमें बनीखेड़ा ने 37-10 से मैच जीता। पहला सेमीफाइनल मैच बतीखेड़ा और शामली स्टेडियम के बीच हुआ। जिसमें शामली स्टेडियम ने 36-12 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा, सेमीफाइनल मुंडेट और बनत की टीम के बीच हुआ। जिसमें बनत ने 19-10 से मैच जीता। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बनत और शामली के बीच हुआ। जिसमें बनत ने शामली स्टेडियम की टीम को 32-28 से पराजित कर विजेता बना। समापन कार्य के मुख्य अतिथि सुभाष चौधरी ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सत्यवीर मलिक, धमेंद्र, रोहित चिकारा, सुनील चिकारा, वेदपाल सिंह बनत, कबड्डी कोच संजीव कुमार, कुश्ती कोच प्रदीप कुमार, वुशू कोच रुकसाना बेगम आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें