निष्पक्ष जांच कराने की मांग की
शामली। कैराना क्षेत्र गांव आर्यपुरी में दो पक्षों में हुए झगड़े में एक पक्ष द्वारा छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद दूसरे पक्ष ने एसपी से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
सोमवार को कैराना क्षेत्र के गांव आर्यपुरी निवासी याकीन ने ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि रविवार को दो पक्षों में दूध के रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने इस मामले में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। ग्रामीणों ने एसपी से मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।