फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग की भलाई के कार्य कर रही भाजपा - सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग की भलाई के कार्य कर रही भाजपा - सैनी
विज्ञापन

थानाभवन। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के पश्चिमी उत्तर प्रदेश मंत्री डाक्टर अशोक सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग की भलाई में कार्य कर रही है, जिसके लिए विभिन्न योजनाएं भी संचालित हुई हैं।
विज्ञापन

रविवार को थानाभवन नगर पंचायत सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न गांवों से आए पिछड़े वर्ग के लोगों ने डाक्टर अशोक सैनी का स्वागत किया। इस दौरान डाक्टर अशोक सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग के विकास को लेकर गंभीर है। हर वर्ग के हित में कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के जरिए प्रत्येक घर में रसोई गैस और सौभाग्य योजना के तहत हर घर तक बिजली पहुंचाई गई है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता डाक्टर नीरज सैनी ने कहा कि डाक्टर अशोक सैनी को पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने पर समाज का सम्मान बढ़ा है। सुनील सैनी ने कहा कि पिछड़े वर्ग ने हमेशा से ही भाजपा का साथ दिया है। ऑल इंडिया सैनी समाज के जिलाध्यक्ष अमित सैनी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग अहम भूमिका में नजर आएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर रमेश चंद सैनी व संचालन राजकुमार सैनी ने किया। इस दौरान मैनपाल सैनी, सतीश सैनी प्रधान, अतर सिंह, रविंद्र सैनी, बलराज धीमान, अमित सैनी, सोनू सैनी, नकल सैनी, राजेंद्र पाल, राजू कश्यप, नीरज सैनी, सौराज सैनी, सोनू वाल्मीकि, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें