फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से दी शहीद प्रमोद को अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। बीएसएफ के जवान प्रमोद का पार्थिव शरीर मंगलवार की रात उसके पैतृक गांव रजाकनगर लाया गया। बुधवार सुबह नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। परिवार में मातम पसरा रहा तो गांव वाले भी शोक में डूब गए।
विज्ञापन

गांव रजाकनगर निवासी प्रमोद कुमार जयप्रकाश पांच साल पूर्व बीएसएफ में भर्ती हुआ था। इन दिनों उसकी तैनाती पश्चिम बंगाल के कोलकाता में न्यू कुच्छ विहार के बरतर पोस्ट पर थी। आठ जुलाई में गोली लगने से प्रमोद की मौत हो गई थी। इसकी सूचना मिलने से परिवार में मातम पसर गया। वहीं, मंगलवार की रात करीब 11 बजे प्रमोद के पार्थिव शरीर को लेकर बीएसएफ के जवान उसके पैतृक गांव रजाकनगर पहुंचे। बुधवार सुबह करीब सात बजे तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर श्मशान ले जाया गया। जहां बीएसएफ के जवानों ने शहीद प्रमोद को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी और बंदूकों से हवाई फायरिंग करके सलामी दी। इसके बाद भतीजे अनमोल (छह वर्षीय) ने मुखाग्नि दी। इस दौरान रजाकनगर के साथ ही आसपास के गांवों के लोग भी मौजूद रहे। अंतिम संस्कार होने के बाद बीएसएफ के जवानों की टीम लौट गई।

राजनीतिक लोगों ने भी दी श्रद्धांजलि
शहीद प्रमोद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजनीतिक लोग भी रजाकनगर पहुंचे। भाजपा नेता मृगांका सिंह के साथ सुनील बंसल और बिजेंद्र कश्यप ने सैनिक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन भी समर्थकों के साथ रजाकनगर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के साथ ही हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें